Advertisment

जन्मदिन पर इमरान खान ने फैंस के साथ काटा केक

author-image
By aryasamay
New Update
hgbjjj

imran khan

अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। प्रशंसक लंबी कतार में खड़े होकर अपने फेवरेट सितारे की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। अभिनेता इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 45 साल के हो गए हैं। अपने खास अंदाज और उम्दा अभिनय के लिए मशहूर इमरान ने अपने बर्थडे सादगी भरे अंदाज में मनाया है। उन्होंने फैंस संग केक काटा और इस खास दिन को अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट किया।उनके जन्मदिन से जुड़ीं तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अभिनेता कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। फोटोज में इमरान को टी-शर्ट और कॉर्गो पैंट में देखा जा सकता है। तस्वीरों में उनकी फिटनेस देखकर यह अंदाजा लगाता काफी मुश्किल है कि अभिनेता 45 साल के हो गए हैं।  इमरान के निजी जीवन की बात करें तो वे सादगी से रहना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वे कम ही सक्रिय नजर आते हैं। बॉलीवुड की पार्टियों और इवेंंट्स में भी उन्हें कम ही देखा जाता है।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment