Advertisment

Chhindwara: द इवेंजिलीकल लूथरन चर्च सोसायटी के पदाधिकारियों के घर व दफ्तर पर EOW Raid

author-image
By Shivansh Shukla
New Update
Chhindwara: द इवेंजिलीकल लूथरन चर्च सोसायटी के पदाधिकारियों के घर व दफ्तर पर EOW Raid

आर्य समय संवाददाता, छिंदवाड़ा। इवेंजिलीकल लूथरन चर्च सोसायटी के पदाधिकारियों के घर व दफ्तर पर भोपाल से आयी EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। मामला कर्मचारियो कर्मचारी के भविष्य निधि में हुए कथित घोटाले की जांच से जुड़ा है।

बताया जाता है कि द इवेंजिलीकल लूथरन चर्च सोसायटी के पदाधिकारियों पर गुरुवार 10 नवंबर की  सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी। 15 से ज्यादा निजी वाहनों में पहुंची टीम ने एक साथ शहर में छह स्थानों पर दबिश दी। बताया जाता है कि सोसायटी द्वारा कर्मचारियों का 2010 से वर्तमान तक की राशि ईपीएफ में जमा नहीं कराया गया था। इसकी शिकायत सोसायटी के कुछ कर्मचारियों द्वारा की गई थी।

जिसके बाद EOW ने सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सुक्का, सचिव नितिन सहाय, ट्रेजरर एसपी दिलराज, अध्यक्ष भोपाल अनितक सिंह के छिंदवाड़ा निवास के साथ ही नागपुर मार्ग स्‍थित कार्यालय लूथरन भवन पर दबिश दी। टीम ने सभी स्थानों पर कैश बुक, आडिट रिपोर्ट, रजिस्टार के दस्तावेज प्राप्त करने लगातार जांच की तथा जांच के दौरान सोसायटी से बैंक खाते की डिटेल खंगाल रही है।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment