केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आज से शुरू है रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे कर सकते है अप्लाई?

KVS
New Update

केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा 1 से लेकर 12 तक में प्रवेश लेने के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसकी ऑफिसियल वेबसाइट को आज सुबह एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। 15 अप्रैल 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट है। चलिए जानते है कैसे करें अप्लाई।  सूचना में बताया गया कि एडमिशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रकिया में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं कक्षा 2 से लेकर 12वीं तक में एडमिशन के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार क्लास 1 में एडमिशन के लिए पहली चयनित और वेटिंग लिस्ट 19 अप्रैल को जारी किया जाएगा। फिर उसके बाद दूसरी सूची 29 अप्रैल को आएंगी। वहीं तीसरी लिस्ट 8 मई को जारी किया जाएगा। 

#केंद्रीय विद्यालय
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe