दिल्ली होमगार्ड भर्ती : 10258 पदों के लिए आवेदन शुरू, Link खुला, लगानी होगी 1.6 किमी दौड़, जानें नियम

दिल्ली में होमगार्ड के 10,258 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर एप्लाई करने का लिंक खुल गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 13  फरवरी 2024 है। कुल पदों में 33.33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

swsw

Delhi Home Guard Recruitment

New Update

अलग-अलग उम्र श्रेणी के हिसाब से फिजिकल टेस्ट के बाद ही चयन होगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि यह पद अस्थायी हैं, यानी इन्हें कुछ वर्षों के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर ही रखा जाएगा। 

उम्र सीमा

उम्र 20 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। पूर्व सैनिकों को कुछ साल की छूट मिलेगी।

योग्यता - 12वीं पास

दिल्ली सरकार के गृह रक्षक निदेशालय की ओर से शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया की पहली शर्त यह है कि आवेदक दिल्ली का मूल निवासी होना अनिवार्य है। पूर्व सिविल डिफेंसकर्मियों को किसी तरह की छूट का आरक्षण नहीं दिया गया है। सिविल डिफेंसकर्मियों को हटाया गया था तब उन्हें होम गार्ड श्रेणी में भर्ती की बात करने के साथ छूट की बात कही गई थी। होमगार्ड पदों के लिए जो आवेदन मांगे गए हैं उसमें किसी तरह की छूट का जिक्र नहीं किया गया है। 

ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

आवेदक के पास निवास प्रमाण पत्र के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, वर्तमान और वैध राशन कार्ड। इसके अलावा परिवहन विभाग की ओर से जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी बतौर निवास प्रमाण पत्र मान्य है। 

चयन - फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा।

आयु, दौड़, मीटर में, क्वालीफाइंग समय

30 वर्ष तक - 1600 मीटर 6 मिनट में

30 – 40 वर्ष के बीच - 1600 मीटर 07 मिनट में

40 – 45 वर्ष के बीच 1600  मीटर 8 मिनट में

45 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएपीएफ कार्मिक 1600 मीटर - 10 मिनट में

महिला अभ्यर्थियों के लिए

30 वर्ष तक - 1600 मीटर   8 मिनट में

30 – 40 वर्ष - 1600   मीटर 09 मिनट में

40-45 वर्ष के बीच 1600  मीटर   10 मिनट में

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

कुल 80 अंकों का पेपर होगा। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्न पत्र मैट्रिक स्तर का होगा

(10वीं कक्षा)

इन विषयों से आएंगे प्रश्न

1. मैथ्स

2. सामान्य विज्ञान

3. जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग

4. दिल्ली का इतिहास, संस्कृति और स्थलाकृति

5. भारत का संविधान

6. प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

7. भूगोल एवं सामान्य ज्ञान

8. करेंट अफेयर्स

#will have to run 1.6 km
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe