Advertisment

ना अंबानी, ना अडानी, भारत में इस महिला कारोबारी की सबसे ज्यादा बढ़ी दौलत

भारत के अरबपतियों की बात होती है तो सबसे पहले मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम आता है। हालांकि, साल 2023 में इन दोनों अरबपतियों के मुकाबले  YTD यानी साल-दर-दिन आधार पर एक महिला कारोबारी की दौलत सबसे ज्यादा बढ़ी है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों से मिली है। 

New Update
MAHILA

This woman businessman's wealth

कौन है महिला कारोबारी
इस महिला कारोबारी का नाम- सावित्री जिंदल है। ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही अब देश की पांचवीं सबसे अमीर अरबपति भी हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक YTD आधार पर सावित्री जिंदल की दौलत 9.58 बिलियन डॉलर बढ़ी है, जो भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा है। वर्तमान में सावित्री जिंदल की दौलत 25.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया की 62वीं सबसे रईस अरबपति हैं। 

Advertisment

सावित्री जिंदल के बाद कौन
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल के शिव नादर दूसरे ऐसे भारतीय अरबपति हैं जिनकी दौलत YTD आधार पर सबसे ज्यादा बढ़ी है। नादर की दौलत में 8.12 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वह दुनिया के 44वें सबसे रईस अरबपति हैं और नेटवर्थ 32.6 बिलियन डॉलर है। इसके बाद डीएलएफ के केपी सिंह, कुमार बिड़ला और शापूर मिस्त्री इस सूची में शामिल हैं। 

अंबानी और अडानी बहुत पीछे
दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर टिके रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 5.16 बिलियन डॉलर बढ़ी है। फिलहाल मुकेश अंबानी की दौलत 92.3 बिलियन डॉलर है और वह भारत के सबसे रईस अरबपति हैं। गौतम अडानी की बात करें तो साल-दर-दिन आधार पर 35.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। अडानी की दौलत 85.1 बिलियन डॉलर है।

बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जनवरी में आई थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी की दौलत में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली और वह ना सिर्फ टॉप के अरबपतियों की सूची से बाहर हुए बल्कि दौलत भी 50 बिलियन डॉलर के नीचे आ गई। हालांकि, अब एक बार फिर रिकवरी के ट्रैक पर लौट रहे हैं।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment