Jabalpur News: नगर निगम की बजट बैठक में "क्यों झूठ बोलते हो ’ पर गरमाया सदन, मेयर ने किया दावा धन की कमी नहीं

Jabalpur News: In the budget meeting of the Municipal Corporation, the house heated up on "Why do you lie?", the mayor claimed there is no shortage of funds

Jabalpur News: नगर निगम की बजट बैठक में "क्यों झूठ बोलते हो ’ पर गरमाया सदन, मेयर ने किया दावा धन की कमी नहीं

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नगर निगम के पंडित भवानी प्रसाद सभाकक्ष में बजट पर चर्चा के लिए आहूत की गई बैठक की शुरुआत में ही शहर में चार नए फायर स्टेशन खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर निरंतर बढ़ रहा है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि शहर के किसी भी कोने में यदि कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो पांच मिनट के अंदर वहां फायर ब्रिगेड पहुंच जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जल्द ही शहर को बैगर्स फ्री बनाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे भिक्षावृत्ति के कामों में लिप्त हैं, उनके पढ़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो कि पढ़े लिखे होने के बाद भी भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं, उन्हें नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जीवन स्तर सुधर सके। विकास कार्यों के लिए उन्होंने दो टूक कहा कि नगर निगम के पास धन की कोई कमी नहीं है। 

नगर निगम के पंडित भवानी प्रसाद सभाकक्ष में बजट पर चर्चा की शुरुआत में ही कांग्रेस पार्षद संतोष दुबे ने मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। उन्होंने एक-एक कर मेयर की कई बातों को झूठा बताया। उनकी बात खत्म होने के बाद मेयर ने भी उनके एक-एक आरोप का जवाब दिया।

लेकिन पार्षद ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म कर दी कि मेयर पर लगाए गए आरोप यदि गलत हैं तो वे आज ही राजनीति छोड़ देंगे। इस तनातनी के बीच प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के प्रतिनिधि के रुप में सदन पहुंचे अभय सिंह का मेयर, नेता प्रतिपक्ष व अन्य पार्षदों ने गुलस्ता देकर स्वागत किया। 

चर्चा के दौरान बीजेपी कार्यालय को लेकर भी बवाल हो गया। कांग्रेस पार्षद संतोष पंडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय के सिर्फ 10 हजार वर्गफीट जगह आवंटित थी लेकिन पार्टी ने 40 हजार वर्गफीट पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद भाजपा पार्षदों ने हंगामा करते हुए उनकी बात को निराधार बताया। मेयर ने भी कार्यालय का निर्माण पूरी तरह वैध तरीके से होने का हवाला दिया।