1.75 करोड़ रुपए की लूट कर भाग रहे थे लूटेरे तभी कार के बोनट में छुपाकर रखे गए नोटों में लग गई आग,पढिए फिर क्या हुआ

1.75 करोड़ रुपए की लूट कर भाग रहे थे लूटेरे तभी कार के बोनट में छुपाकर रखे गए नोटों में लग गई आग,पढिए फिर क्या हुआ
New Update

आर्य समय संंवाददाता, सिवनी। बनारस में एक ज्वेलर्स से 1.75 करोड़ रुपए की लूट कर भाग रहे आरोपियों को सिवनी पुलिस ने दबोच लिए। साजिश ज्वेलर्स के कर्मचारी ने अपने भाई और दो अन्य के साथ मिलकर रची थी। आरोपी ने पुलिस को खूब गुमराहा करने की कोशिश की,लेकिन बाद में वारदात कबूल कर ली। कौशाम्बी में भी ज्वेलर्स ने लूट का मामला दर्ज करा रखा है।

सिवनी एसपी कुमार प्रतीक के मुताबिक 31 जनवरी की शाम सूचना मिली थी, कुरई थाना क्षेत्र में इनोवा कार एमएच 01 एएच 7264 से कुछ जले हुए नोट उड़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हरिओम यादव, सुनील और ग्यासबाबू अंसारी को पकड़ा। यहां देखा कि कार में कई पैकेट्स में 500-500 की गडि्डयों में नोट रखे थे।

बोनट में भी रुपए छिपाकर रखे गए थे। बोनट में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण कुछ नोट जल गए थे। कार से एक करोड़ 74 लाख रुपए भी मिले। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये पैसा बनारस के दशरथ ज्वेलर्स के व्यापारी का है। वह पैसे लेकर मुंबई जा रहे हैं। वहां से ज्वेलरी लेना है। पुलिस को उनकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। एसपी ने मामले की जांच शुरू करवाई।

इस दौरान पता चला कि 30 जनवरी को उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी थाने में पौने दो करोड़ रुपयों की लूट का मामला दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। फिर आरोपियों ने पूरी कहानी सुना दी। तीनों आरोपी लूट का पैसा लेकर जबलपुर मार्ग से सिवनी होते हुए मुंबई जा रहे थे, लेकिन बीच में पकड़ लिए गए।

#Featured
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe