Advertisment

Bihar News : राजद-26, कांग्रेस-9 सीटों पर लड़ेगी, बिहार में महागठबंधन में डील पक्की,देखें पूरी लिस्ट

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद बिहार की 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी बिहार में सिर्फ 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। वामदलों के खाते में 5 सीटें गई है।

author-image
By aryasamay
New Update
YR

Congress on 9 seat

बिहार । लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद बिहार की 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी बिहार में सिर्फ 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। वामदलों के खाते में 5 सीटें गई है। 

Advertisment

मिली जानकारी के मुताबिक, भाकपा माले 3 सीट और माकपा और भाकपा 1-1 सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। आज पटना में राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का ऐलान किया गया।

 राजद प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि RJD गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी प्रत्याशी उतारेगी। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राष्ट्रीय जनता दल के खाते में आई है।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment