Advertisment

'INDIA' गठबंधन की रैली आज, रैली में शामिल होंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में 'INDIA' गठबंधन की आज रैली हो रही है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान में रैली में शामिल होंगी।

author-image
By aryasamay
New Update
HGGJ

Rally of 'INDIA'

 दिल्ली । रैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी।

Advertisment

 आप पार्टी ने दावा किया है कि ईडी कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने देश के लिए संदेश दिया है। जिसको उनकी पत्नी पूरे देश के सामने पढ़ेंगी। उधर, रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में बस से आने वाले कार्यकर्ताओं को राजघाट के पास ही उतार दिया गया जहां से लोगों की भीड़ ट्रैफिक के बीच से होकर रैली स्थल तक पहुंची। मंत्री आतिशी ने कहा, 'सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।' मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो।

 दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे।

Advertisment
Latest Stories
Advertisment